पति ने हाथ-पैर बांध कर दिया था जिंदा दफन, Apple की घड़ी ने बचाई जान
पीड़ित महिला हिम्मत और होशियारी दिखाते हुए कब्र से किसी तरह बाहर आने में सफल हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी ऐपल वॉच से 911 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। पति ने महिला की ऐपल वॉच को डैमेज भी कर दिया था। पति ने हाथ-पैर बांध कर दिया था जिंदा दफन, Apple की घड़ी ने बचाई जान Apple Watch ने फिर से एक यूजर की जान बचाई है। मामला वॉशिंगटन का है। यहां forty two साल की एक महिला यंग सूक को उनके पति ने चाकू मारने के बाद जमीन में जिंदा दफन कर दिया था। महिला इतना कुछ झेलने के बाद भी चमत्कारिक ढंग से जिंदा बच गई। सूक हिम्मत और होशियारी दिखाते हुए कब्र से किसी तरह बाहर आने में सफल हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी ऐपल वॉच से 911 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। बेडरूम से घसीटा और डक्ट टेप से बांधा सूक और उनके पति के बीच डिवोर्स और पैसों को लेकर बहस चल रही थी। इसी बीच सूक ने अपने पति को घर से जाने के लिए कहा, जिसके बाद उनके पति को काफी गुस्सा आ गया था। सूक जैसे ही अपने बेडरूम में चेंज करने गईं, उनके पति ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। पति ने सूक के सिर पर कई वार किए और उन्हें जमी...